CHHAPRA DESK- सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत कहीं गांव में एक भैंस के बिदकने के बाद भैंस ने रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति को पटक दिया, जिसके बाद उसे सिंग से मारा. जिसके कारण उसे गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पताल और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. मृत व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के नूननगर काही गांव निवासी जपित सिंह के 65 वर्षीय पुत्र शिवपूजन सिंह के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह खेत से मवेशी लाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में राजीव कुमार सिंह के द्वारा अपनी भैंस को सड़क किनारे बांधा गया था. जिसके द्वारा उन्हें सिंग से मारकर पटक दिया गया और गंभीर रूप से जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मौत हो गई. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है कि वह काफी गुस्सैल भैंस है और कई लोगों को मार चुकी है. इस मामले में मृतक के दामाद के द्वारा बताया गया कि इस मामले में उनके द्वारा प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया जाएगा.