SIWAN DESK : सिवान जिला अंतर्गत गुठनी थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीकलपुर बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश से आने जाने वाले वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक की जांच की गई. जांच के क्रम में ट्रक से कुल 2,850 लीटर प्रतिबंधित Codeine Phosphate Cough Syrup बरामद कर, ट्रक को जब्त किया गया. ड्रग इंस्पेक्टर सिवान के द्वारा उक्त कफ सिरप की जांच कराई गई. उनके द्वारा दी गई जांच प्रतिवेदन के आधार पर, गुठनी थाना द्वारा कांड दर्ज कर कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि भारी मात्रा में कोडिन युक्त नशीला सिरप मंगाया जा रहा है. जिसको लेकर पुलिस ने जांच अभियान चलाया और ट्रक को जब्त कर भारी मात्रा में कोडिन युक्त सिरप को बरामद किया गया है.
