CHHAPRA DESK- सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में चाकू मार कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. चाकू लगने से गंभीर व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी स्व राम बहादुर प्रसाद का 61 वर्षीय अखिलेश कुमार राय बताये गये हैं. उपचार के क्रम में जख्मी के द्वारा बताया गया कि जमीन के झगड़े को लेकर पट्टीदारों से विवाद चल रहा था. आज रात उन लोगों ने जान मारने की नीयत से उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. जिसके कारण उनके चीखने-चिल्लाने के बाद वे लोग भाग गए‌. उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि रात होने के कारण समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है.