CHHAPRA DESK - सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के अरना गांव में हुई चाकू बाजी में एक युवक गंभीर से जख्मी हो गया. जिसके बाद परिवार वाले आनन-फानन में उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है. चाकू उसके गले पर जान मारने की नीयत से मारी गई है. गंभीर रूप से जख्मी युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के अरना गांव निवासी कृष्णानंद पंडित का 30 वर्षीय पुत्र मनमोहन कुमार बताया गया है. सदर अस्पताल में जख्मी के परिवार वालों ने बताया गया कि उनके अपने पट्टीदारों से भूमि विवाद का झगड़ा चल रहा है. जिसको लेकर पहले केस फोजदारी भी चल रहा है. आज वह अकेले जा रहा था तो पट्टीदार के एक युवक ने जान मारने की नीयत से उसके गले पर चाकू से वार कर दिया. शोर सुनकर वह लोग भाग गए और उनके द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. फिलहाल जख्मी का उपचार राजस्थान में चल रहा है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.