CHHAPRA DESK- छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत व्यस्ततम गुदरी बाजार में सरे बाजार कुछ बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और तब तक पीटा जब तक वह अचेत होकर जमीन पर नहीं गिर गया. हालांकि वह व्यक्ति भी नशे में ही था. मारपीट की वजह क्या थी, इसके विषय में ना तो जानकारी हासिल हो पाई है और ना ही वह युवक कुछ बता पाने में सक्षम था. उस दौरान भगवान बाजार थाना अध्यक्ष को भी फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठ सका. जिसके बाद 112 डायल पर इस घटना की सूचना दी गई. सूचना के 15 मिनट बाद 112 डायल पुलिस पहुंची. तब तक कीचड़ में गिरे उस युवक को होश आया. लेकिन वह नशे में होने के कारण कुछ भी बता पाने में सक्षम नहीं था. वह अपना शर्ट छोड़कर लड़खड़ाते हुए कहीं चला गया. बताया जा रहा है कि वह युवक किसी ठेकेदार का लड़का है. उसके चेहरे पर सूजन और मुंह से खून बहने के साथ ही सिर भी फट गया था.