CHHAPRA DESK - मांझी थाना पुलिस टीम ने बोल बम यात्रा की आड़ में शराब तस्करी मामले का खुलासा कर कांवरिया के रूप में मौजूद 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है.बता दें कि वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. उसी क्रम में मांझी थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के रास्ते 02 चारपहिया वाहनों से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है. प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के नेतृत्व में मांझी थाना पुलिस टीम द्वारा बलिया मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.विशेष वाहन जांच के क्रम में संदेह के आधार पर 02 चारपहिया वाहनों की जांच एवं तलाशी ली गई. जिसमें कुल-276 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा बोलबम परिधान की आड़ में शराब का परिवहन किया जा रहा था.पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक सहित कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त दोनों चारपहिया वाहनों को जब्त किया गया है. इस संबंध में मांझी थाना कांड संख्या-408/26 दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

इन कांवरिया रूपी तस्करों की हुई गिरफ्तारी 

समस्तीपुर जिला के अंगार घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरीचारों गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह का पुत्र संजय कुमार सिंह, सरायरंजन थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी अरूण कुमार सिंह का पुत्र दिलीप कुमार सिंह, उजयारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देशुआ गांव निवासी शिवप्रसाद राय का पुत्र रितेश राय एवं जयशंकर सिंह का पुत्र कृष्णनम कुमार तथा सुधीर कुमार सिंह का पुत्र रितिक कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर जिला के कॉटो थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरपुर गांव निवासी विजय कुमार शाही का पुत्र विशाल कुमार, स्व० प्रेमशंकर शर्मा का पुत्र बुलबुल तथा शेखपुरा जिला के शेखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहरी गांव निवासी कृष्णनंदन सिंह का पुत्र सत्येन्द्र सिंह शामिल हैं.