CHHAPRA DESK- पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित पार्सल कार्यालय के समीप एक बंधा हुआ कार्टन फेंका पाया गया. जब कार्टन को खोलकर देखा गया तो उसमें नवजात का शव पाया गया. जिसके बाद जंक्शन पर सनसनी फैल गई. वहीं सूचना के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार्टन में शव को कौन और कब छोड़कर गया. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. नवजात की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है. इस संबंध में बताया जाता है कि सुबह में बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने के बाद यह कार्टन यहां पर रखा गया है. ऐसा कयाश लगाया जा रहा है कि ट्रेन से कार्टन को लाया गया होगा और वहां फेंका गया होगा. वैसे पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे पता चलेगा की कार्टन कौन लाया और किसके द्वारा लाकर यहां फेंका गया है.


