CHHAPRA DESK -



छपरा शहर के तीन वार्डों में पेयजल संकट काफी दिनों से गहराया हुआ है. जिसको लेकर अंततः आज मोहल्ले वासी वार्ड पार्षदों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां उनके द्वारा आयुक्त से इस समस्या के समाधान को लेकर गुहार लगाई गई है. बता दें कि शहर के वार्ड 15, 16 एवं 17 में नल से पानी नहीं आ रहा है. जिससे मोहल्ले वासियों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है. इस संबंध में आशीष भरतिया ने बताया कि शहर के गंडक कॉलोनी स्थित जल मीनार से इन तीनों वार्डों को पानी की सप्लाई होती है, जिसका मोटर खराब पड़ा हुआ है. गंडक कॉलोनी स्थित जल मीनार का मोटर खराब होने के कारण जल की सप्लाई बंद पड़ा है जबकि इन वार्डों के अधिकांश लोग सरकारी नल से सप्लाई पर ही आश्रित है. जिसको लेकर आज उक्त तीनों वार्ड के नागरिको के साथ वार्ड पार्षद भी नगर आयुक्त से मिले और अपनी बात रखी. जिसपर आयुक्त ने कहा कि मोटर को जल्द बनाया जा रहा है और 2 या 3 दिनों में पानी की समस्या दूर हो जाएगी और नागरिको को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.