SARAN / VAISHALI DESK - सारण जिले के नया गांव थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है अमित महिला की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सुमन कुमार भगत की 22 वर्षी पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है जो की वैशाली जिला के बिदुपुर थाना अंतर्गत चेचर गांव की रहने वाली थी. इस संबंध में मृतका के भाई विक्की कुमार व अन्य परिजनों के द्वारा बताया गया की शादी के बाद उसका पति 25-50 हजार रुपए की प्रायः मांग किया करता था और वह लोग उसकी मांग को पूरा करते थे. बीती रात उन्हें सूचना दी गई थी कि प्रियंका की गिरने से मौत हो चुकी है. इस सूचना के बाद में लोग जब उसके घर पहुंचे तो देखा कि घर के पलंग पर वह लेटी हुई है और घर में कोई नहीं है. वहीं स्थानीय थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को जब्त किया. उस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उसके तीनों बच्चे सोनपुर पुल के समीप गजग्राह मूर्ति के पास है. इस सूचना के बाद वे लोग जाकर वहां बच्चों को साथ लेकर आए. वहीं पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आज पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस घटना के बाद उसके घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है. इस संबंध में मृतका के भाई व परिवार वालों ने बताया कि ससुराल वाले दहेज की बराबर किया करते थे. इससे पहले उनके दौरान एक बुलेट बाइक और एक गाय भी खरीद कर उन्हें दिया गया है, लेकिन दहेज की उनकी भूख बढ़ती ही जा रही थी और दहेज के लिए उन लोगों ने गला दबाकर उसे मार दिया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो पाएगी.
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या ; तीन बच्चों को गजग्राह मूर्ति के पास छोड़कर भागे ससुराल वाले


