CHHAPRA DESK - आगामी एक सितंबर को दिल्ली में आयोजित विशाल रैली की सफलता को लेकर भाकपा की बहुआरापट्टी, मढ़ौरा शाखा की ओर से आज एक पदयात्रा निकाली गई. पदयात्रा बहुआरापट्टी से शुरू होकर देव बहुआरा, दयालपुर, पूर्णाडीह, ननफर, रेपुरा सहित विभिन्न गांवों से गुजरी.

उस दौरान पदयात्रियों ने नारे लगाते हुए किसान, मजदूर, छात्र एवं नौजवानों से दिल्ली रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की. पदयात्रा के दौरान महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई. मौके पर भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है. इन समस्याओं से निजात के लिए 1 सितंबर को दिल्ली में आयोजित रैली में जनता की भागीदारी जरूरी है. इस पदयात्रा में प्रो रजाक हुसैन, डॉ नुसरत अली, अरमान हुसैन, खुशबून खातून, मीना खातून, वीरेंद्र सिंह, शैरून्न खातून, प्रेम सुंदर मांझी, शमसुद्दीन, मंसूर आलम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.