CHHAPRA DESK- दोस्तों के संग मेला घूमने गए एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र की है. मृत युवक जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जीएस बंगरा गांव निवासी स्वर्गीय बाबुजान अंसारी का 23 वर्षीय पुत्र जावेद अख्तर बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जावेद अपने दो दोस्तों के साथ नगरा थाना क्षेत्र में उड़ीस का मेला देखने गया था. दोस्तों के मुताबिक, तीनों युवक बड़े झूले पर चढे थे. झूले से उतरने के बाद जावेद अचानक हांफने लगा. दोस्तों ने उसे पानी पिलाया. जिसके बाद दोनों दोस्त वहां से चले गए. कुछ समय बाद रात करीब 11 बजे जावेद का शव एक झाड़ी में मिला. घटना की सूचना के बाद नगरा थाना पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. हालांकि, इस मामले में मृतक के परिवार वालों ने मौत की स्थिति को अस्पष्ट बताते हुए गला दबाकर हत्या करने का शव भी जाहिर किया है. जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


