CHHAPRA DESK - सारण जिला अंतर्गत मांझी थाना क्षेत्र स्थित कबीरपार से एक अजीब मामला सामने है जहां, दूसरे प्रसंग में हुई पिटाई के बाद उस युवक ने मारपीट कर ₹75000 लूटे जाने का की अफवाह उड़ा दी. हालांकि पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है, लेकिन जांच के क्रम में प्रथम दृष्ट्या मामला पूरी तरह फर्जी साबित हुआ है और मामला प्रेम प्रसंग का खुलकर आया है. जिसको लेकर उस युवक की पिटाई किए जाने की बात सामने आई है. बताते चलें कि साइकिल सवार एक युवक की दो युवक बेरहमी से पिटाई कर रहे थे और घटना के दौरान मौके पर जुटे लोगों ने साहस दिखाते हुए दोनों हमलावरों का विरोध किया और घायल युवक की जान बचाई. घटना की सूचना मिलते हीं मांझी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और हमले में गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जख्मी युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा मठिया निवासी मन्नान मंसूरी का पुत्र जहीर मंसूरी उर्फ बबलू बताया जाता है. उस दौरान पीड़ित युवक के द्वारा 75 हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया गया. वहीं पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. जांच के क्रम में पूरी घटनाक्रम से पर्दा उठने लगा और मामला फर्जी पाया गया. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उसकी पिटाई की जा रही थी. पूछताछ के क्रम में वह अपने बयान से मुकर गया.