CHHAPRA DESK - सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत फेनहारा गद्दी गांव में एक किशोर का शव फंदे से लटकते हुए पाया गया. मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के फेनहरा गद्दी गांव निवासी रामदेव प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार बताया गया है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर में उठे किसी विवाद को लेकर वह अवसाद में था और उसके द्वारा घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया. जब घर वालों ने उसकी खोजबीन की तो पाया कि घर के कमरे में फंदे से लटका पड़ा है. जिसके बाद उसे फंदे से उतारा गया और जांच कराया गया तो पाया गया कि उसकी मौत हो चुकी है. इस घटना के बाद जहां घर परिवार में रोना-पीटना लग गया, वहीं तरैया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस घटना के बाद पूरे घर में रोना-पीटना लगा हुआ है.