CHHAPRA DESK- छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में लगातार दूसरी रात भी चाकूबाजी की घटना हुई है. इस बार पीड़ित के द्वारा गले से सोने का लॉकेट एवं मोबाइल भी छीने जाने का आरोप लगाया गया है. वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 डायल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. वही जख्मी युवक को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. घटना छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत श्यामचक मोहल्ला स्थित पेट्रोल पंप के समीप की है. जख्मी युवक मुफस्सिल थाना अंतर्गत नयका टोला रामनगर निवासी कन्हैया महतो का 25 वर्षीय पुत्र भोला कुमार बताया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी ने बताया कि वह और उसका भाई श्याम चक पेट्रोल पंप के समीप स्थित टाइल्स दुकान पर पलदारी करते हैं. आज देर शाम वह ट्रक से टाइल्स उतारने के बाद दुकान से पैसा लेकर घर जाने लगा तभी कुछ युवक उसके भाई भाई जितेंद्र कुमार के गले से सोने का लॉकेट एवं उसका मोबाइल छीन लिये. यह देखकर वहां पहुंचा और एक युवक को उसने पकड़ कर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, तभी उसके साथ मौजूद दूसरे युवक ने कैंची निकाल कर उसके कंधे में घोंप दिया. जिसके बाद दुकानदार भी मौके पर पहुंचा तब तक वह कैंची वहीं छोड़कर भाग निकले. जिसके बाद जख्मी युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं सूचना के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है. फिलहाल समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी एवं उसके दुकानदार के द्वारा बताया गया कि कुछ युवक आए और जितेंद्र के गले से सोने का लॉकेट एवं उसका मोबाइल छीन मारपीट करने लगे और उस दौरान उन्होंने कैंची से भी प्रहार किया है.
गले से सोने का लॉकेट व मोबाइल छीना ; बचाने आया बड़ा भाई तो उसके कंधे पर घोंपा कैंची

