CHHAPRA DESK- अगर गोपालक ही गोवंश को कसाई को बेचने लगे तो यह बहुत बड़ी विडंबना ही कही जाएगी. लेकिन ऐसा ही एक मामला छपरा शहर के सामने आया है. जहां नगर थाना क्षेत्र के दहियांवा में एक युवक के द्वारा एक गोवंश की चोरी कर कसाई को बेचने ले जा रहा था, तभी गोपालक की नजर उस पर गई और बात बढ़ते-बढ़ते दो परिवारों के बीच मारपीट में बदल गई. मामला थाने तक पहुंचा तो ताज्जुब की बात, यह भी सामने आई की एक भाजपा नेता बीच बचाव कराने और समझौता कराने पहुंच गया. लेकिन इस मारपीट में जख्मी गोपालक मानने को तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद वह सदर अस्पताल पहुंचा, जहां इंज्यूरी बनवाने के बाद उसके द्वारा नगर थाना में विपक्षी पर प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. इस मामले में जख्मी दहियांवा निवासी पशुपतिनाथ के पुत्र शशि यादव के द्वारा नगर थाना को दिए गए अपने आवेदन ने बताया गया है कि दहियांवा का ही रहनेवाला मुकेश यादव के द्वारा मोहन यादव के घर से गाय की चोरी कर कसाई को बेचने ले जा रहा था, जिसे पकड़ लिया गया. जिसके बाद मुकेश यादव, टुनटुन यादव, राकेश यादव उनके साथ मारपीट करने लगे. उस दौरान भीड़ जुटा तो पकड़े गए मुकेश के मोबाइल से काफी संख्या में गाय का फोटो पाया गया. वहीं हंगामा के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के द्वारा बताया गया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. शशि यादव द्वारा दिए गए आवेदन में मुकेश यादव पर गाय चोरी कर कसाई को बेचने का आरोप लगाया गया है. जिसको लेकर मारपीट की वजह बतलाई गई है.