CHHAPRA DESK - सारण जिला के मलखाचक गांव में एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गई. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के मलखाचक गांव निवासी जितेंद्र साह की 29 वर्षीय पत्नी संध्या देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकते हुए बरामद किया गया है. इस घटना की सूचना के बाद मृत महिला के मायके वाले खैरा थाना क्षेत्र के अमर छपरा से भागे-भागे उसके घर पहुंचे. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची दिघवारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी प्रक्रिया जारी थी. वहीं इस संबंध में मृतका के परिवार वालों का कहना है कि उसके द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किया गया है. वहीं इस मामले में दिघवारा थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि मामला खुदकुशी का सामने आ रहा है. जांच की जा रही है.