CHHAPRA DESK- सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत दिलिया रहीमपुर स्थित चंवर से हत्या कर फेंके गए एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. उसके गले और शरीर के अन्य भागों पर जख्म के गहरे निशान बने थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है. उसका शव शहर से सटे कटरा नेवाजी टोला से नीचे दिलिया रहीमपुर से बरामद किया गया है. शव मिलने के बाद यहां सनसनी फैल गई. वहीं अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म है. मृतक के शरीर पर सिर्फ कमर से नीचे ब्लू रंग का जींस पैंट पाया गया है. फिलहाल पुलिस शव की पहचान को लेकर प्रयास में जुटी है. वही पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा.
हत्या कर फेंके गए युवक के अर्द्धनग्न शव को पुलिस ने किया बरामद : जांच में जुटी पुलिस

