CHHAPRA DESK- सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत एकमा-मांझी रोड में बीती रात्रि चोरों ने हंसराजपुर स्थित मानसी ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दुकान का शटर तोड़ने को लेकर चोरों के द्वारा जैक मशीन का प्रयोग किया गया है ताकि आवाज नहीं निकले. चोरों ने जैक से शटर को उठाकर दुकान का लॉक तोड़ा, लेकिन तिजोरी नहीं टूटा. जिसके कारण चोरों के हाथ आभूषण नहीं लग सका और उन्हें दुकान में रखे कुछ कीमती सामान चुराकर ही संतोष करना पड़ा. सुबह में जब कुछ लोग वहां जमा हुए तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है तब इस घटना की सूचना दुकानदार को दी गई. सूचना के बाद दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर तोड़ चोरी कर ली गई है. जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दुकान का मुआयना कर जांच प्रारंभ कर दी है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि मामले की जांच कर चोरों की पहचान की जा रही है. दुकानदार से आवेदन प्राप्त होने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.