MUZAFFARPUR DESK - मुजफ्फरपुर में एक कांवरिए की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जाता है कि कांवरिया बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जल लेकर जा रहा था. घटना गोसाईं टोला के पास की है, जहां रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी. घटना के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान जिले के पारू थाना क्षेत्र के गोसाई टोला निवासी रविंद्र कुमार सिंह का पुत्र गोलू सिंह के रूप में की गई है. इस संबंध में मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और बल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों की नाकेबंदी कर सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. घटना बीती रात की बताई गई है, जहां घायल कांवरिया को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो हुई है.


