CHHAPRA DESK- मुजफ्फरपुर निवासी 18 वर्षीय सचिन की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके गांव के ही रहने वाले मनोहर के द्वारा शराब पिलाने के बाद की गई थी. जिसका खुलासा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी राम पुकार सिंह के द्वारा की गई. नगर थाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि लड़की के चक्कर में यह हत्या की गई है और इस मामले में मनोहर को गिरफ्तार कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उसे जेल भेजा जा रहा है. उसने हत्या की घटना को स्वीकार भी किया है. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वह दोनों गांधी चौक हलवाई के मिठाई बनाने वाले कारखाना में काम करते थे. बीती देर संध्या उन दोनों के द्वारा हलवाई संतोष कुमार से ₹300 लिए और दोनों साथ हवाई अड्डा गए थे. पूछताछ के क्रम में मनोहर के द्वारा स्वीकार किया गया कि वह सचिन को शराब पिलाया था. जिसके बाद वह उसे हवाई अड्डा ले गया था जहां दोनों के बीच एक लड़की से बात करने को लेकर विवाद हुआ और इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई. उस दौरान मारपीट के क्रम में सचिन अधिक शराब पीने के कारण कीचड़ में गिर गया और मौका पाकर मनोहर ने उसके सिर पर समीप के एक पत्थर को उठाकर कई बार प्रहार कर दिया. वह तब तक मारा जब तक वह पूरी तरह मृत नहीं हो गया. जिसके बाद अपने कपड़े को समीप ही खोलकर वह जांघिया पहनकर ही वहां से भाग निकला.  वहीं छानबीन के क्रम में पुलिस ने उसे चौक से पकड़ा. उसके कान में लगे खून और हाथ में जख्म के निशान को देखकर पुलिस ने पूछताछ के बाद पूरा मामला खुल गया और उसके निशानदेही पर शव को हवाई अड्डा से बरामद किया गया. 

विदित हो कि बीती देर रात पुलिस ने एक युवक के शव को हवाई अड्डा से बरामद किया था. जिसके बाद उसकी पहचान मुजफ्फरपुर निवासी सचिन कुमार के रूप में की गई थी. जांच के क्रम में एफ एस एल टीम को भी मौके पर बुलाया गया था. वहीं घटना स्थल से खून सना कपड़ा, मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद किया गया था. वहीं इस मामले में उसके गांव के ही मनोहर नामक युवक को हिरासत में लिया था. पहचान के बाद इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई और परिवार वाले रोते-पीटते छपरा पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.