CHHAPRA DESK - सारण जिला के बनियापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लूट की योजना बना रहे हैं दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि, अन्य अपराधी भाग निकलने में सफल रहे हैं. उस दौरान पुलिस ने तीन बाइक भी जब्त किया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अवैध हथियार के साथ डाढ़ी बाढ़ी चवर स्थित ब्रह्मस्थान के पास एकत्रित हुए हैं और हथियार रखे हुए हैं. उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनियापुर थाना पुलिस टीम द्वारा ग्राम डाढ़ी बाढी चवर स्थित ब्रह्मस्थान के पास पहुंची तो देखा कि कुछ लोग चार मोटर साईकिल लगा कर बैठे हुए है जो पुलिस गाड़ी को देखकर सभी बाइक से भागने का प्रयास करने लगे. जिसमें से पुलिस बल के सहयोग से दो व्यक्ति को दो बाइक सहित पकड़ लिया गया. गिरफ्तार अपराधियों में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी मेहताब आलम एवं अमानत साह बताये गये हैं. जांच एवं तलाशी के क्रम में उनके पास से एक पिस्टल, तीन बाइक, दो मोबाइल एवं दो कैंची बरामद किया गया है. पूछताछ में क्रम में पकड़ाए गए दोनों व्यक्तियों से शक्ति से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग लूटपाट एवं छिनतई की योजना बना रहे थे. इसी उद्देश्य से सभी लोग वहां एकत्रित हुए थे तथा अंधेरा होने के बाद सुनसान रास्ते में राहगीरों को आग्नेयास्त्र का भय दिखाकर लूटपाट एवं छिनतई की घटना को अंजाम देने की योजना थी. इस संबंध में बनियापुर थाना कांड संख्या-647/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में बनियापुर थाना अध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.