CHHAPRA DESK- सारण जिला अंतर्गत मांझी थाना क्षेत्र के रनपट्टी गांव में बीते दिन हुए मारपीट में जख्मी श्रीभगवान महतो की मौत के बाद परिवार वालों में चीख-पुकार मच गया. आज जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित परिजन शव लेकर आरोपित सुमित सिंह उर्फ दरोगा सिंह के दरवाजे पर पहुंच गए और वहीं दाह-संस्कार करने पर अड़ गए. उस दौरान आरोपित के घर पर तोड़फोड़ और पथराव भी किया गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहले से मौजूद एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह और थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर आरोपित की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया. जिसके बाद परिजन शांत हुए और मृतक का अंतिम संस्कार किया गया. बताते चलें कि पिछले शनिवार को गांव में हुई मारपीट में श्रीभगवान महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो वहां चीख-पुकार के बीच हंगामा शुरू हो गया.
मारपीट में गंभीर वृद्ध की पटना में मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश ; आरोपी के घर पर दाह संस्कार करने को लेकर हुआ हंगामा


