CHHAPRA DESK- बड़ी खबर सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां मछली मारने की विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ मयंक कुमार के द्वारा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. गोली लगने से गंभीर युवक जिले के मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव निवासी अनिरुद्ध सहनी का 34 वर्षीय पुत्र पंकज सहनी बताया गया है. गोली उसके बाएं कंधे में लगी है. बताया जा रहा है कि बीती रात्रि मछली मारने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग शुरू हो गई. जिसमें गोली पंकज को लगी है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
मछली मारने के विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी ; एक युवक गंभीर स्थिति में पटना रेफर

