PATNA DESK - राजधानी पटना के बिहटा थानाक्षेत्र से एक नाबालिक स्कूली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है. उसका शव उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित आलमगंज रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद किया गया है. इधर घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहटा के गांव की रहने वाली दसवीं की एक नाबालिक छात्रा का बीते 18 सितंबर की दोपहर 12:00 गांव के ही तीन युवक शंकर राय, दुर्गा राय और लक्ष्मण कुमार के द्वारा अपहरण कर लिया गया था. जिसके बाद परिजन काफी खोजबीन किये लेकिन पता नहीं चल सका. बीते 19 सितंबर को लखनऊ रेल प्रशासन के द्वारा उनको जानकारी मिली कि उनकी बच्ची का घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास फेंका हुआ था, जिसे भर्ती कराया गया है. जिसके बाद परिवार के लोग लखनऊ स्टेशन से पहले आलमनगर के पास पहुंचे, जहां पता चला की बच्ची का इलाज के दौरान मौत हो गयी है. मौके से पुलिस ने एक मोबाइल फोन को भी बरामद किया है. इधर शव को लेकर परिजन बिहटा थाना पहुंचे और आरोपी गिरफ्तारी की मांग करने लगे.इधर घटना को लेकर मृत बच्ची की मां बिहटा थाना में तीनों आरोपियों के अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है. साथ ही मां ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से तीनों आरोपियों की फांसी की मांग की है. इधर घटना को लेकर के परिजनों को बताया कि 19 सितंबर की सुबह 5:00 बजे आलमनगर रेलवे स्टेशन के रेलवे पुलिस के तरफ से फोन से जानकारी मिली कि मेरी बच्ची वहां पर है. जिसके बाद हम लोग आलमनगर पहुंचे तो अस्पताल में मेरी बच्ची का शव था और पुलिस के द्वारा एक फोन भी दिया गया, जो तीनों आरोपियों में से एक किसी का बताया जा रहा था. वही इस पूरे मामले पर बिहटा थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से आज 21 सितंबर को मामले की जानकी दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप ; लखनऊ से शव बरामद, नामजद प्राथमिकी दर्ज

