CHHAPRA DESK - सारण जिले में अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं. आए दिन हत्या व आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के दिघवारा थाना अंतर्गत रामदासचक दियारा क्षेत्र का है, जहां नदी में नाव लड़ने से उत्पन्न विवाद के बाद फायरिंग कर एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी गई. गोली लगने से जख्मी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के रामदास चक निवासी सिपाही राय के 40 वर्षीय पुत्र शैलेश राय के रूप में की गई है, जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना बीती रात की बताई गई है. हालांकि इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए दिघवारा थाना अध्यक्ष के द्वारा एक अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शैलेश राय दियारा क्षेत्र में परवल की खेती करता है. रात में दियारा से लौटने के क्रम में दो नाव के बीच टक्कर हो गई. जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और घाट तक पहुंचते ही एक पक्ष के लोगों ने उन्हें गोली मार दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए और आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दिघवारा थाना अध्यक्ष के द्वारा एक अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में बताया गया कि जख्मी शैलेश का उपचार पटना में चल रहा है. उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. वही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.