CHHAPRA DESK - सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर पोखरा गांव निवासी संजय महतो की 22 वर्षीय पत्नी ललक कुमारी उर्फ लालती देवी बताई गई है. जो की दरियापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरा दरवेस गांव निवासी दसई महतो की पुत्री थी. इस घटना की सूचना के बाद उसके मायके वाले उसके घर पहुंचे, जिसके बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृत विवाहिता के पिता दसई महतो ने बताया कि उनके द्वारा दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी तरैया थाना क्षेत्र निवासी संजय महतो के साथ की थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा. एक पुत्री हुई जो की 1 वर्ष की है. जिसके बाद उसके दामाद संजय कमाने के लिए बाहर चले गए और घर पर पत्नी ससुर व ननद के साथ रहती थी. ननद से उसका झगड़ा होता था. उसी विवाद में मारपीट के बाद गला दबाकर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे मायके वालों को सौंप दिया गया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. अब सब की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे उसके मौत के सही कारणों का खुलासा होगा.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

