CHHAPRA DESK- सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत गड़खा में एक महिला की फंदा लगाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में मृतका के पुत्र के द्वारा अपने पट्टीदारों पर ही हत्या का आरोप लगाया गया है. मृत महिला जिला के गड़खा निवासी स्वर्गीय कामेश्वर प्रसाद की 45 वर्ष से पत्नी पूनम देवी बताई गई है. उसके मौत का समाचार मिलते ही पुत्र व बेटी भी घर पहुंची तो उसे पलंग पर मृत पाया गया. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. मृतका के पुत्र मोहित कुमार के द्वारा बताया गया कि बीते दिन वह बहन के घर भांजे के बर्थडे में गया था. घर में मां अकेली थी. आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी मां की मौत हो गई है. जिसके बाद वह और उसकी बहन भी घर पहुंचे तो देखा कि उसकी मां घर के पलंग पर मृत पड़ी है और उसके गले पर जख्म के काले निशान बने हुए हैं. इस मामले में मृतका के पुत्र के द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके पट्टीदारों के द्वारा ही मां की हत्या फंदा लगाकर अथवा गला दबाकर की गई है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. इस घटना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है. बतला दें कि मोहित के दोनों बहनों की शादी हो चुकी है. उसके पिता की मृत्यु वर्ष 2011 में ही हो चुकी है और मां की मौत के बाद वह पूरी तरह ना हो गया है.