CHHAPRA DESK - सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बस्ती लोहा टोला में रात होते-होते चाकूबाजी की एक घटना हुई है, जिसमें गंभीर रूप से जख्मी युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से जख्मी युवक शहर के दौलतगंज से सटे जान टोला नया बस्ती अड्डा नंबर पांच निवासी स्वर्गीय लालू प्रसाद का 32 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है. बता दें कि यह क्षेत्र रिविलगंज थाना क्षेत्र में पड़ता है. उसको जख्मी स्थिति में परिवार वालों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान इस संबंध में जख्मी के भाइयों ने बताया कि पड़ोस में पति पत्नी और ससुर सभी लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे. उस दौरान वह बीच-बचाव करने के लिए पहुंचा था, बीच बचाव के बाद वह जैसे ही अपने दरवाजे पर पहुंचा उसी बीच उनमें से एक युवक ने अचानक दरवाजे पर आकर उसके पेट में चाकू घोंप दिया. जिसके कारण वह छटपटाने लगा और वे लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर किया गया है. वहीं रात होने के कारण समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement

