CHHAPRA DESK - प्रेम विवाह के बाद दो बच्चों का जन्म हुआ. फिर दो वर्ष पहले बीमारी के कारण पत्नी की मृत्यु हो गई और तब से अजय नशे का आदी हो गया. नशे में उसके द्वारा बीती देर रात्रि फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया. मृत युवक जिले के परसा थाना क्षेत्र के पोखरपुर गांव निवासी योगेश्वर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र अजय सिंह बताया गया है. उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकते हुए पाया गया. इस घटना के बाद पूरे घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके द्वारा प्रेम विवाह किया गया था और दो बच्चे हुए थे. जिसके बाद 2 वर्ष पहले किडनी की बीमारी से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी. जिसके बाद से वह कुछ ज्यादा हीं शराब पीने लगा था और नशे में उसके द्वारा घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath
Advertisement
Advertisement
