CHHAPRA DESK- सारण जिला अंतर्गत डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव स्थित परमहंस बाबा के मठिया के पोखर मे स्नान करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राजू राय के 25 वर्षीय पुत्र आकाश राय के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि वह पोखर में स्नान करने के लिए गया हुआ था, जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गयी. वहीं इसकी सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने गोताखोर की सहायता से शव को खोजने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक पता नही चल सका. जिससे आक्रोशित लोगों ने चिरांद मोड़ के पास छपरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना के बाद डोरीगंज थाना अध्यक्ष राजशेखर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. जिसके बाद सूचना पर पहुंची सदर सीओ शुशी कुमारी पहुंची और लोगों को आश्वासन दिया कि अभी रात हो गयी है, सुबह एसडीआरएफ की टीम आएगी और शव को खोजा जाएगा. जिसके बाद जाम समाप्त हुआ.
पोखर मे स्नान करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत ; आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

