CHHAPRA DESK- सारण जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. धनतेरस और दीपावली के अवसर पर भी लगातार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चाकू बाजी की घटनाएं सामने आई है. ताजा मामला जिले के खैरा थाना क्षेत्र से सामने आया है. और तो और जख्मी जब सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्ष के बीच मारपीट शुरू हो गई. जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्ष का उपचार चालू कराया. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. मामला खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपुर चकसरस गांव की है, जहां पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई है. छपरा शहर का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. जख्मी में एक पक्ष से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी गांव निवासी सुरेश राय का 26 वर्षीय पुत्र परमजीत कुमार यादव एवं जमुना मठिया गांव निवासी रामबाबू राय का 29 वर्षीय पुत्र विकास कुमार राय तथा खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपुर गांव निवासी विजय रायका 22 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार शामिल है. वहीं दूसरे पक्ष से खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपुर गांव निवासी जय लाल राय का 20 वर्षीय पुत्र लाल कुमार जख्मी हुआ है. इस घटना के बाद सभी जख्मी को इलाज के लिए नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जब उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिससे कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया. फिलहाल दोनों पक्ष के जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath

