CHHAPRA DESK- सारण जिले के नगर थाना अंतर्गत दहियावां डीह मोहल्ला में एक युवक को घेरकर लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद शोर मचाने पर वह लोग उसे छोड़कर भाग गए. वहीं कुछ देर बाद जब परिवार वालों को इसकी सूचना मिली तो वह लोग उसे लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है. घटना बीती देर रात्रि दीपावली की बतलाई गई है. गंभीर रूप से जख्मी युवक नगर थाना क्षेत्र के दहियावां निवासी सुनील प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार बताया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी के द्वारा बताया गया कि वह बीती रात घर लौट रहा था, उसी बीच दहियावां डीह मोहल्ला में कुछ लड़कों के द्वारा उसके साथ लाठी-डंडे से पीटा गया. जिसके बाद लहुलुहान होकर वह सड़क पर गिर पड़ा और वे लोग भाग गए. इस मामले में पीड़ित के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
रास्ते में घेरकर लाठी-डंडे से पीट कर फेंका ; गंभीर स्थिति में परिवार वालों ने कराया भर्ती

