CHHAPRA DESK- . इस वक्त की बड़ी खबर सारण जिला के डेरनी थाना क्षेत्र के खिरीकिया-सुतिहार गांव से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक आभूषण व्यवसायी पर फायरिंग की है. हालांकि व्यवसायी बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं. वही अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे हैं. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरीकिया-सुतिहार गांव स्थित चंवर के समीप की है. घटना के संबंध में बताया गया है कि वह आभूषण व्यवसायी परसा बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. रास्ते में चंवर के समीप उनपर फायरिंग की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, महेशिया से दुकान बंद कर लौटते समय रास्ते में दो गोलियां चलाई गई हैं. फायरिंग होते ही स्वर्ण व्यवसायी बचने के लिए झाड़ियों में कूद गए. गनीमत रही कि दोनों गोलियां उन्हें नहीं लगीं और वे बाल-बाल बच गए. घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाला व्यक्ति वहां से फरार हो चुके थे. वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान और कार्रवाई का प्रयास कर रही है.