CHHAPRA DESK- इस वक्त की बड़ी खबर सारण जिले के एकमा थाना अंतर्गत ब्लॉक रोड से सामने आ रही है, जहां स्थानीय स्थित राज हॉस्पिटल में डीएनसी के दौरान बीडीसी के पत्नी की मौत हो गई है. इस घटना के बाद बवाल शुरू है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. समाचार प्रेषण तक घटनास्थल पर हंगामा जारी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बनियापुर थाना क्षेत्र के भूमिहरा हरपुर पंचायत के बीडीसी पवन कुमार शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी अपने मायके में एकमा आई हुई थी, जहां उसके मायके वाले डीएनसी कराने के लिए एकमा के ब्लॉक रोड स्थित राज हॉस्पिटल में ले गए थे, जहां डीएनसी के दौरान महिला की मौत हो गई. जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. समाचार प्रेषण तक वहां बवाल जारी है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि फर्जी तरीके से यह अस्पताल चलाया जाता है. फिलहाल यह जांच का विषय है. वैसे सारण जिले में फर्जी तरीके से सैकड़ो नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं. समय-समय पर पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन फिर भी स्थिति ढाक के तीन पात की तरह ही है और उपचार के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जाता है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


