SITAMARHI DESK - इन दिनों इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर लोकप्रिय होने का जुनून युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. कभी मंदिरों में, तो कभी सड़कों और पार्कों में युवक-युवतियां रील बनाते नजर आते हैं. लेकिन अब रील बनाने का यह शौक थाने तक पहुंच गया है. ताजा मामला सीतामढ़ी के मेहसौल थाना के सामने का है, जहां एक युवती रील बनाती नजर आई. हैरानी की बात यह है कि इस रील में पिस्टल, गन और हथियारों से जुड़े गाने का इस्तेमाल किया जा रहा है. थाना जैसे संवेदनशील स्थान के सामने इस तरह की रील बनाने का मामला सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की होड़ को लेकर सवाल खड़े करता है. सवाल यह है कि आखिर कुछ लाइक, कमेंट और फॉलोअर्स पाने की चाहत में युवा सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा और जिम्मेदारी को क्यों भूल रहे हैं? मंदिर, सड़क और पार्क के बाद अब थाना परिसर के सामने भी रील बनाने का जुनून दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की इस दौड़ में सावधानी और जिम्मेदारी को नजरअंदाज करना कितना उचित है, यह सोचने वाली बात है.
रील बनाने का जुनून पहुंचा थाने तक ; थाना के सामने युवती ने हथियार वाले गाने पर बनाई रील

