GOPALGANJ DESK- गोपालगंज सदर अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना की जांच शुरू हो गई है. बता दें कि बीते 14 नवंबर को हुई घटना को डीएम ने संज्ञान में लेते हुए त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित की थी.समिति के सदस्य डीडीसी गौरव कुमार, सिविल सर्जन एवं एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. साथ ही संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की गई. समिति ने घटना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली. जांच पूरी कर निर्धारित समय सीमा में प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा. जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सदर अस्पताल में तोड़फोड़ की घटना की जांच ; त्रिसदस्यीय समिति ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

