CHHAPRA DESK- सारण जिले में अपराधी बेलगाम को चले हैं. बीती रात जहां मांझी थाना क्षेत्र में मछली मारने की विवाद में गोलीबारी हुई थी, जिसमें गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को पटना रेफर किया गया था. जबकि, पुन: रात होते-होते दूसरी घटना जिले के तरैया थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गोली मार कर एक महिला की हत्या कर दी है. उक्त महिला की मौत पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई है. घटना तरैया थाना क्षेत्र की है. मृत महिला तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तरैया गांव निवासी स्व अवधेश सिंह की 55 वर्षीय पत्नी नीलम देवी बताई गई है. बताया जाता है कि वह घर के बाहर बैठी थी तभी एक बाइक पर दो युवक पहुंचे और उन्हें गोली मार कर भाग निकले. जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया. पटना ले जाने के क्रम में उसेमहिला की मौत डोरीगंज थाना क्षेत्र से आगे मूसेपुर गांव के समीप हो गई. जिसके बाद परिवार वाले रोते-पीटते शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. फिलहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
सारण में गोली मार महिला की हत्या ; पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत


