DARBHANGA DESK - बिहार के दरभंगा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बहेड़ी थाना क्षेत्र में शराब लदा ट्रक पलट गया और फिर लूट की होड़़ मच गई. क्या बच्चे, बूढ़े व महिलाएं, सभी गमछा व झोला में शराब छुपा कर भागने लगे. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना दरभंगा जिला अंतर्गत बहेड़ी के बघौल-अटहर मुख्य सड़क की हैं. जहां परवाहा बांध के पास बीती देर रात शराब लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. ट्रक पलटते ही उसमें रखी शराब की बोतलें और कार्टन सड़क पर बिखर गए. जोर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते शराब लूटने की होड़ मच गई. लोग बोतलें, कार्टन उठा-उठाकर भागते नजर आए. किसी ने बाइक पर तो किसी ने कंधे पर लादकर शराब ले जाना शुरू कर दिया. हैरानी की बात है कि घटना की सूचना के बाद पुलिस करीब साढ़े 4 घंटे बाद सुबह 6:30 बजे मौके पर पहुंची. तब तक ट्रक का ज्यादातर माल लूटा जा चुका था. बताया जा रहा है कि ट्रक का नंबर HR 45C 8635 है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
HULCHAL NEWS 24
Satya Ke Sath


