CHHAPRA DESK - बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, बिहार पटना द्वारा आयोजित गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक के पद पर लिखित परीक्षा के दौरान पुलिस ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों से इलेक्ट्रॉनिक एवं ब्लूटूथ डिवाइस के साथ 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नैनी में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान फ्रिस्किंग के क्रम में 02 परीक्षार्थियों विश्वजीत कुमार शर्मा एवं अमित कुमार के पास संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में दोनों द्वारा बताया गया कि परीक्षा के दौरान बाहर मौजूद उनके सहयोगी वॉकी-टॉकी के माध्यम से उत्तर उपलब्ध कराने वाले है. उक्त सूचना के सत्यापन के उपरांत पुलिस एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों परीक्षार्थियों की निशानदेही पर परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद उनके 06 सहयोगियों के पास से ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, वॉकी-टॉकी सेट, मोबाइल, वॉकी टॉकी का चार्जर, बैटरी जप्त कर सभी को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 02 परीक्षार्थी एवं 06 सहयोगी शामिल हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों में 01 सिपाही एवं 02 होमगार्ड के जवान भी शामिल पाए गए हैं. इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगलाल राय कॉलेज रउजा, छपरा परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान वीक्षक द्वारा एक परीक्षार्थी राज कुमार को प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से कदाचार करते हुए पकड़ा गया. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त परीक्षार्थी परीक्षा में अवैध सहायता प्राप्त कर रहा था. केन्द्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की जांच में अन्य 02 की सहायता पहुंचाने में संलिप्तता पाई गई, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षार्थी सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में सारण पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कदाचार करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता, धोखाधड़ी अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

गिरफ्तार अभियुक्तों में ये हैं शामिल 

वैशाली जिला के बलिगॉव थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर खजुरी गांव निवासी शत्रुहन साह का पुत्र राज कुमार, पातेपुर थाना क्षेत्र के लोहानी पट्टी गांव निवासी नथुनी राय का पुत्र सुरविन्द्र कुमार एवं अमरनाथ राय का पुत्र अमित कुमार, कटहरा थाना क्षेत्र के छोरती गांव निवासी शत्रुधन शर्मा का पुत्र विश्वजीत कुमार शर्मा, उदवंत थाना क्षेत्र के सलथर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह का पुत्र अमित कुमार एवं संतोष कुमार सिंह का पुत्र अजित कुमार, गढ़हनी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी राम लड्डू सिंह का पुत्र अविनाश कुमार, सारण जिला के मढ़ौरा थाना अंतर्गत रामचक गांव निवासी स्व० जोगिन्द्र राम का पुत्र रामजी कुमार राम, मोतिहारी जिला के पताही थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतौना गांव निवासी शंभु साह के पुत्र संतोष कुमार, पटना जिला के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव निवासी बीरवल साह का पुत्र राजीव राज रंजन, भोजपुर जिला के सीकरहटा थाना क्षेत्र के सागर गांव निवासी जयगोपाल पंडित का पुत्र उपेन्द्र कुमार शामिल हैं.

 बरामद सामानों की सूची

 ब्लूटूथ डिवाईस-02, बैटरी वॉकी टॉकी-01, वॉकी टॉकी-01, चार्जर वॉकी टॉकी-02, आधार कार्ड-02, प्रवेश पत्र-02, हेडफोन-01, कार-01 9 एवं 09 मोबाईल बरामद किया गया है.