CHHAPRA DESK - बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस और STF की विशेष टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहेबगंज थाना क्षेत्र के लंबे समय से वांछित अभियुक्त को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास से धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. अभियुक्त को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है. यह संयुक्त कार्रवाई दिनांक 11 अगस्त को की गई. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना अंतर्गत हुस्सेपुर पचरुखिया गांव निवासी गौतम कुमार राय के रूप में हुई है. वह साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) थाना कांड संख्या 287/23 के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था. बरामदगी और आपराधिक इतिहास पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल और सोने जैसी धातु का एक हनुमानी बरामद किया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाने में लूट एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल दो गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.