CHHAPRA DESK- सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत टरवा पोझिया गांव में उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. उस दौरान तलवार व धारदार हथियार भी चले. जिसमें दोनों ही पक्ष से दर्जनभर लोग जख्मी हुए हैं. जिन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. जख्मी में एक पक्ष से स्थानीय थाना क्षेत्र के टरवा पोझिया गांव निवासी किशुनदेव राय की 62 वर्षीय पत्नी फूलपति देवी उनकी 19 वर्षीय पुत्री कमलावती कुमारी एवं उपेंद्र यादव की 25 वर्षीय पत्नी अनु देवी शामिल है. वहीं दूसरे पक्ष से इंद्रासन राय के 62 वर्षीय पुत्र भरत राय उनका 44 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार राय उर्फ मोगल राय एवं उनकी 42 वर्षीय पत्नी संगीता देवी शामिल है.
सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. जिसमें राजेश कुमार राय एवं उर्फ मोगल राय तथा उनकी पत्नी संगीता देवी के शरीर पर धारदार हथियार से प्रहार के जख्म बने हैं. वहीं दूसरे पक्ष से फूलपति देवी तथा उनकी पुत्री कमलावती कुमारी के सिर में गंभीर जख्म बने हैं. इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.


