CHHAPRA DESK - छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बिशनपुरा गांव स्थित मकई के खेत से एक युवक का शव संदीप स्थिति में बरामद किया गया. उसका शव घर के समीप 50 गज की दूरी पर मकई के खेत में बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां पोस्टमार्टम के दौरान घरवालों के द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश भर के 30 वर्षीय पुत्र पंकज भर उर्फ मुन्ना के रूप में की गई है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध है. प्रथम दृष्टया मौत का कारण बीमारी प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी. फिलहाल पीड़ित परिवार द्वारा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.